वाराणसी, मई 12 -- वाराणसी। काशी की प्रतिभाशाली योग शिक्षिका डॉ.अंजना त्रिपाठी को अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ की प्रदेश इकाई का उपाध्यक्ष बनाया गया है। उनकी नियुक्त महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगेश त्रिवेदी ने की है। डॉ.अंजना योग की कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर कई पुरस्कार जीत चुकी हैं। वह बीएचयू और पाणिनि कन्या महाविद्यालय में भी योग शिक्षिका के रूप में सेवाएं दे रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...