प्रयागराज, अप्रैल 22 -- प्रयागराज। संगम की ओर अधिक से अधिक पर्यटकों का ध्यान आकर्षित करने के लिए अब नया प्रयोग शुरू किया जा रहा है। संगम तट पर भव्य आरती कराई जाएगी। इस भव्य आरती को इस साल लगने वाले अधिक मास से पहले शुरू करने की तैयारी है। इसे भव्य बनाने के लिए इसमें आम नागरिकों को जोड़ा जाएगा। महाकुम्भ के बाद इस बार के माघ मेले में भी करोड़ों श्रद्धालुओं का आगमन हुआ है। जिसके बाद यह माना जाने लगा कि यहां पर पर्यटकों का आगमन अच्छा होगा। हर महीने आने वाले पर्यटकों की संख्या भी बढ़ी। अब यहां लोग आएं तो उनके लिए भव्य आरती कराने का भी बंदोबस्त किया जा रहा है। इसके तहत अब सुझाव आमंत्रित कर लिए गए हैं। काशी और अयोध्या की तर्ज पर यहां आरती होगी। जिसमें प्रशासनिक अफसर, प्रयागवाल सभा के सदस्यों को भी रखा जाएगा। इसके साथ ही आकर्षण का केंद्र आम नागरि...