मेरठ, सितम्बर 1 -- मेरठ मंडल के कमिश्नर भानु चंद्र गोस्वामी ने परतापुर क्षेत्र स्थित ग्राम काशी की सरकारी चारागाह भूमि पर अवैध कब्जों और उसे खुर्द-बुर्द किए जाने की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। आरटीआई एक्टिविस्ट एवं एडवोकेट डॉ. संदीप पहल ने कमिश्नर से ​शिकायत की है कि परतापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम काशी (तहसील सदर, मेरठ) की लगभग 29 हेक्टेयर सरकारी चारागाह भूमि पर अवैध कब्जा हो गया है। तहसील और नगर निगम के कर्मियों पर भू-माफियाओं के साथ मिलीभगत कर सरकारी जमीन को खुर्द-बुर्द करने का गंभीर आरोप लगाया है।कमिश्नर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एडीएम प्रशासन को पत्र भेजकर पूरे प्रकरण की जांच करने के निर्देश दिए हैं। जांच के दौरान यदि किसी भी प्रकार की अनियमितता या संलिप्तता पाई जाती है, तो दोषियों के विरुद्...