कौशाम्बी, फरवरी 16 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। बीआरसी सिराथू के प्राथमिक विद्यालय जानकीपुर में कार्यरत शिक्षिका शालिनी सिंह को हिंदी साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए वाराणसी स्थित काशी हिंदी विद्यापीठ द्वारा वर्ष 2026 की 'विद्या-वाचस्पति' मानद डॉक्टरेट उपाधि से सम्मानित किया गया। रविवार देर शाम विद्यापीठ सभागार में आयोजित गरिमामय समारोह में कुल सचिव इन्दजीत तिवारी ''''निर्भीक'''' तथा विख्यात कैंसर रोग विशेषज्ञ डा. वेदांत कोबरा ने उन्हें अंगवस्त्र, प्रशस्ति-पत्र और उपाधि प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में उपस्थित साहित्यकारों, शिक्षाविदों और गणमान्य अतिथियों ने उनके साहित्यिक अवदान, सामाजिक सरोकारों और सृजनशील प्रतिबद्धता की मुक्त कंठ से सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.