वाराणसी, दिसम्बर 31 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। नए साल के स्वागत में जश्न का माहौल बुधवार से ही बना है। हर कोई अपने-अपने अंदाज में जश्न मना रहा है। वहीं काशी के सात वर्षीय बालक यथार्थ दुबे ने एक अलग ही लक्ष्य निर्धारित किया है। सर्व कल्याण की कामना से वह काशी के प्रमुख राम मंदिरों में 21 दिन लगतार रामार्चन करेगा। मात्र पांच वर्ष की उम्र में शिव पंचाक्षर स्तोत्र का गायन कर चर्चा में आने वाले यर्थाथ को रामार्चन करने की प्रेरणा उसके पिता अन्नपूर्णा मंदिर के महंत शंकरपुरी महाराज से मिली। महंत शंकर पुरी की सलाह पर यथार्थ के पिता कन्हैया दुबे 'केडी' ने काशी के सात राम जानकी मंदिरों का चयन किया है। इन मंदिरों में अगले 21 दिनों तक यथार्थ रामार्चन करेगा। इसकी शुरुआत एक जनवरी को अन्नपूर्णा मंदिर स्थित राम जानकी मंदिर से होगी। प्रत्येक राम जानकी मं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.