वाराणसी, मई 12 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। काशी काव्य संगम की मासिक गोष्ठी मां को समर्पित रही। बरेका पुस्तकालय में सोमवार को 99वीं गोष्ठी के मुख्य अतिथि डॉ. महेंद्रनाथ तिवारी 'अलंकार' रहे। अध्यक्षता पं.सूर्यप्रकाश मिश्र ने की। विशिष्ट अतिथि उषा पांडेय, सीताराम विक्रांत और गिरीश पांडेय रहे। काव्यपाठ से पूर्व विचार सत्र में वक्ताओं ने मां की महिमा का बखान किया। कहा कि भारतीयों के लिए हर दिन मातृदिवस है। दूसरे सत्र में सीताराम विक्रांत, सूर्य प्रकाश मिश्र, गणेश सिंह 'प्रहरी', करुणा सिंह, डॉ.नसीमा निशा, अखलाक भारतीय, आलोक सिंह बेताब, श्रेयांश पाठक, विजेंद्र अग्रहरि, मुनिजी तिवारी, डॉ.नागेश शांडिल्य, गिरीश पांडेय 'काशिकेय', मोहम्मद आमिर, कुमार महेंद्र, अजीत सिंह, जयप्रकाश मिश्र, मुनेंद्र कुमार पांडेय, मुनेंद्र कुमार श्रीवास्तव 'फुर्तीला', टीक...