वाराणसी, अप्रैल 25 -- वाराणसी। काशी एक्सप्रेस की एसी कोच से महिला यात्री के कीमती आभूषण चोरी हो गए। पीड़िता की तहरीर पर शुक्रवार रात कैंट जीआरपी ने मुक़दमा दर्ज कर लिया है। जौनपुर के सिकरारा थाना क्षेत्र के बरौली निवासी काजल यादव ने बताया कि वह 22 अप्रैल को काशी एक्सप्रेस के बी-2 कोच में अपनी जेठानी विभा यादव लोकमान्य तिलक टर्मिनल स्टेशन से जंघई तक की यात्रा कर रही थीं। उन्हें घर पर आयोजित वैवाहिक समारोह में शामिल होना था। सामान ज्यादा होने के कारण कोच अटेंडेंट शिवम गुप्ता ने उनका तीन बैग अपने लॉकर में रख लिया। अगले दिन जंघई स्टेशन पर कोच अटेंडेंट ने उक्त सामान को बाहर रख दिया। घर पहुंचने के बाद शाम लगभग चार बजे उन्होंने अपना बैग खोला। बैग में रखा सोने का तीन झुमका, कान का आयरन, सोने की झाली, सोने का हार, सोने की दो चेन, छह अंगूठी, तीन जो...