प्रयागराज, फरवरी 28 -- काशी एक्सप्रेस में एक महिला यात्री का गहनों से भरा बैग चोरी हो गया है। उसने 10 लाख कीमत के गहने चोरी की मऊ जीआरपी में रिपोर्ट दर्ज कराई। शनिवार को मऊ जीआरपी ने घटनास्थल प्रयागराज बताकर केस ट्रांसफर कर दिया। अब प्रयागराज जीआरपी मामले की तफ्तीश करेगी। मऊ निवासी अजीत सिंह की बेटी श्रेया सिंह शादी के बाद ठाणे में रहती है। बेटी को विदा कराकर वह 26 फरवरी को ट्रेन से मऊ के लिए रवाना हुए थे। ए-वन कोच में उनकी सीटें थी। 27 फरवरी को सुबह करीब 7:40 बजे जब ट्रेन प्रयागराज जंक्शन पहुंची तब उन्हें पता चला कि उनका बैग गायब है। उन्होंने कंट्रोल रूम में इसकी सूचना दी। इसके बाद मऊ पहुंचकर जीआरपी में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। एफआईआर के मुताबिक, बैग में कंगन, हीरा जड़ित गोल्ड नेकलेस सेट समेत कीमती गहने थे। प्रयागराज जीआरपी इंस्पेक्टर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.