काशीवासियों को त्रय ताप से मुक्ति दिलाने के लिए दुर्गाकुंड स्थित काशी खंडोक्त श्रीदुर्गविनायक भगवान 26 जून को जल विहार करेंगे।
वाराणसी, जून 26 -- वाराणसी। काशीवासियों को त्रय ताप से मुक्ति दिलाने के लिए दुर्गाकुंड स्थित काशी खंडोक्त श्रीदुर्गविनायक भगवान 26 जून को जल विहार करेंगे। जल विहार महोत्सव के अवसर पर गुलाब जल और कमल पुष्पों सहित सुगंधित फूल-मालाओं से प्रथमेश की झांकी सजाई जाएगी। मंदिर के महंत पं.ज्ञानेश्वर दुबे ने बताया कि परंपरानुसार ज्येष्ठ माह में काशीवासियों को त्रय ताप से मुक्ति दिलाने के लिए भगवान श्रीदुर्ग विनायक को जल विहार कराया जाता है। मंदिर को रंग-बिरंगे कपड़ों में जड़ित कामिनी, गुलाब और अशोक की पत्तियों एवं विभिन्न प्रकार के फलों सहित रंग-बिरंगे विद्युत झालरों से सजाया जा रहा है। मंदिर का पट प्रातः काल 5:30 बजे आरती के साथ खुल जाएगा। यह भी पढ़ें- निर्जला एकादशी 2026: व्रत का पारण करने से पहले करें ये 3 काम, जानें शुभ समय, विधि जल विहार की झां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.