बिजनौर, अगस्त 29 -- ग village काशीवाला के जंगल में पिछले करीब दो सप्ताह से इक्कड़ हाथी ने जमकर उत्पात मचा रखा है। हाथी लगातार खेतों में पहुंचकर किसानों की गन्ने की फसल को पैरों से रौंदकर बर्बाद कर रहा है। हाथी की लगातार दस्तक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार हाथी रात के समय खेतों में पहुंचकर गन्ने की फसल को नुकसान पहुंचाता है। कई किसानों की फसल प्रभावित हो चुकी है। हाथी के डर के कारण किसान खेतों पर जाने से भी कतरा रहे हैं। वहीं ग्रामीण अपने पशुओं के लिए चारा लेने खेतों की ओर जाने में भी डर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वे अपनी जान जोखिम में डालकर हाथी को खेतों से खदेड़ने का प्रयास कर रहे हैं। उनका कहना है कि यदि समय रहते हाथी को जंगल की ओर नहीं खदेड़ा गया तो किसानों की कई बीघा गन्ने की फसल बर्बाद हो सकती ह...