शामली, मार्च 15 -- कापूर्वी यमुना नहर स्थित खवाल सिटी में भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के कार्यालय पर रविवार को बहुजन आंदोलन के प्रणेता काशीराम का जन्मदिवस तथा पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक नवजिश आलम रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने काशीराम के जीवन और उनके विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि काशीराम ने समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों को संगठित कर उन्हें अधिकारों के प्रति जागरूक करने का कार्य किया।मुख्य अतिथि नवजिश आलम ने कार्यकर्ताओं से काशीराम के बताए मार्ग पर चलने और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय और समानता की लड़ाई को आगे बढ़ाने के लिए एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक है।कार्यक्रम ...