बागपत, जनवरी 23 -- खेकड़ा। कस्बे की काशीराम कॉलोनी में एक श्रमिक की पत्नी संदिग्ध परिस्थितियों में तीसरी मंजिल से गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप में घायल हो गई। उपचार के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया है। कस्बे की काशीराम कॉलोनी में एक श्रमिक तीसरी मंजिल के फ्लैट में रहता है। शुक्रवार की अल सुबह करीब पांच बजे श्रमिक की 24 वर्षीय पत्नी संदिग्ध परिस्थितियों में वहां से नीचे गिर गई। जिससे उसके सिर, हाथ और पैरों के साथ शरीर पर गंभीर चोट आई। मौके पर ही वह बेहोश भी हो गई। पता चलते ही कॉलोनी में हड़कंप मच गया। कॉलोनी के लोग उसे उपचार के लिए कस्बे के अस्पताल में ले गए। वहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत के चलते उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए दिल्ली ले गए। पुलिस को अभी तक घटना की सूचना नहीं दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.