काशीराम की पुण्यतिथि पर नौ अक्तूबर को रुड़की में सभा
हरिद्वार, सितम्बर 30 -- बहुजन समाज पार्टी की गढ़वाल मंडल स्तरीय बैठक बुधवार को शिवालिक नगर स्थित प्रदेश कार्यालय में हुई। बैठक में पार्टी संस्थापक काशीराम की पुण्यतिथि पर नौ अक्तूबर को रुड़की में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसमें बूथ स्तर से लेकर वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के शामिल होने की बात कही गई। प्रदेश प्रभारी मुनकाद अली और जीसी दिनकर ने कहा कि श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अधिक से अधिक युवाओं और महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। प्रदेश प्रभारी विजय सिंह और प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जुटने की अपील की। उन्होंने आगामी चुनाव को लेकर संगठन के स्तर पर एकजुट होकर कार्य करने की बात कही। यह भी पढ़ें- बसपा संस्थापक की पुण्यतिथि मनाने की तैयारी विधायक मोहम्मद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.