काशीपुर, जून 22 -- काशीपुर, संवाददाता। एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय में जल्द जल संचयन परियोजना शुरू होगी। इससे भू जल स्तर में सुधार और जल संकट से राहत मिलेगी। 63 लाख से तैयार होने वाली इस परियोजना का मेयर दीपक बाली ने शिलान्यास किया। सोमवार को मेयर दीपक बाली ने वार्ड 36 कटोराताल उत्तरीस्थित एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय में 63 लाख 31 हजार रुपये की लागत से बनने वाली जल संचयन परियोजना का शिलान्यास किया। इस दौरान मेयर ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निरंतर मिल रहे आशीर्वाद एवं सहयोग के चलते काशीपुर का विकास लगातार जारी है और रहेगा। कहा कि यह परियोजना जल संरक्षण एवं भूजल संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जो भविष्य में जल संकट से निपटने और पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। यहां एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय...