रामपुर, मार्च 3 -- दढ़ियाल में भीषण सड़क हादसा दुर्घटना में बाइक सवार युवक मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक डंपर छोड़कर मौके से भाग निकला। कोतवाली टांडा के चौकी दढ़ियाल क्षेत्र के दढ़ियाल काशीपुर रोड पर चौखंडी गांव के पास मंगलवार की रात तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवक को टक्कर मारकर कुचल दिया। हादसे में युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक डंपर छोड़कर मौके से भाग निकला। युवक की मौत से मृतक के परिवार में होली की खुशियां मातम में बदल गईं। नगर पंचायत दढ़ियाल के मौहल्ला भरतपुर निवासी भूप सिंह (36) वर्ष पुत्र होरी सिंह क्रेशर पर ड्यूटी करने बाइक से जा रहे थे। रात करीब 9:30 बजे जैसे ही काशीपुर रोड चौखंडी पहुंचे तभी रोड पर गांव के पास सामने आ रहे डंपर से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बाइक डंपर के नीचे आ गई और चालक रौंदता हुआ निकल गया। बा...