रुद्रपुर, अप्रैल 5 -- काशीपुर। कोतवाली पुलिस ने एक युवक को 4.45 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। शनिवार को कोतवाली के एसआई देवेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। वह मोहल्ला बांसफोड़ान, अल्ली खां, खालिक कॉलोनी, ढेला नदी पुल के पास वाहन चेकिंग करने लगे। इसी बीच एक युवक खालिक कॉलोनी की ओर से आता दिखाई दिया। पुलिस कर्मियों ने पीछा करके उसको पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 4.45 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में युवक ने अपना नाम सलीम अहमद उर्फ दानिश निवासी मोहल्ला लक्ष्मीपुर पट्टी बताया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.