काशीपुर, सितम्बर 9 -- काशीपुर। पुरानी दुर्गा अनाज मंडी स्थित इफको ई-बाजार केंद्र पर बुधवार को नैनो उर्वरक महाअभियान के तहत किसान सभा का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। सभा को संबोधित करते हुए नई दिल्ली इफको ई-बाजार की मुख्य कार्यकारी अधिकारी मधुलिका शुक्ला ने कहा कि नैनो उर्वरक खेती के लिए वरदान है। इसके प्रयोग से कम लागत में अधिक पैदावार मिलती है और जमीन की उर्वरा शक्ति भी बनी रहती है। मुख्य परिचालन अधिकारी आरकेएस राठौर और राज्य विपणन प्रबंधक देहरादून सतीश कुमार ने किसानों को संतुलित उर्वरक प्रबंधन, उर्वरकों की उपलब्धता और खाद के सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। पर्याप्त स्टॉक की व्यवस्था की जा रही है। कार्यक्रम के अंत में किसानों को नैनो उर्वरक वितरित...