काशीपुर, मई 30 -- काशीपुर। पुलिस ने चेकिंग के दौरान 4.14 ग्राम स्मैक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया गया है। शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान कब्रिस्तान स्थित शव विश्राम स्थल के पास से मोहल्ला थाना साबिक निवासी शकील पुत्र शमशुद्दीन को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 4.14 ग्राम स्मैक बरामद की। टीम में एसआई दिनेश चंद्र, देवेंद्र सामंत, कांस्टेबल ज्ञानेंद्र कुमार, सचिन कुमार शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...