काशीपुर में युवती हुई सर्पदंश की शिकार
चक्रधरपुर, मई 26 -- मनोहरपुर। मनोहरपुर प्रखंड के काशीपुर गांव में एक युवती सर्पदंश की शिकार हो गई। परिजनों ने उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। जानकारी के मुताबिक अंजली तिरो (16) रविवार की देर शाम पानी लाने गई थी, जहां से लौटते समय घर के दरवाजे पर पैर रखते ही अंदर से एक जहरीला सांप ने डंस लिया। परिजनों ने उसे इलाज के लिए अस्पातल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज किया जा रहा है। अस्पातल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि गर्मी के मौसम में सर्पदंश की घटनाएं बढ़ गई है। लोग सांप डसने पर झाड़-फूंक के चक्कर में न पड़े और सीधे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे। यह भी पढ़ें- मनोहरपुर में युवती सर्पदंश की शिकार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.