रामपुर, अप्रैल 3 -- रामपुर। गंज थाना क्षेत्र के काशीपुर की मडैया निवासी लता अपने पति के साथ गेहूं काटने गए हुए थे। उनके घर पर बच्चे अकेले थे। इस दौरान गांव का ही युवक उनके घर में घुस आया और बच्चों के साथ मारपीट की। शाम को खेत से वापस आने पर बच्चों ने पूरी जानकारी परिजनों को दी। जिस पर परिजनों ने आरोपी के घर शिकायत की तो वह भी मारपीट करने लगे। पीड़ित थाने पहुंचा और तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर शोभित, विपिन, काजल, तारावती और हरपाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...