काशीपुर में महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा
रुद्रपुर, जून 2 -- काशीपुर । वार्ड नंबर 33, जसपुर खुर्द में श्रीमद् भागवत कथा से पूर्व महिलाओं ने मंगलवार को कलश यात्रा निकाली। यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। मोहल्ला जसपुर खुर्द कथा स्थल से बैंड बाजों के साथ कलश यात्रा शुरू हुई। यात्रा के दौरान कथा व्यास आचार्य रवि शंकर भारद्वाज बृजवासी भैया बग्गी में सवार होकर चल रहे थे। कलश यात्रा संडे बाजार, कुंडेश्वरी रोड, द्रोण विहार होते हुए कथा स्थल पर ही समाप्त हुई। कथा आयोजक शुभम कुमार, पार्षद दीपा पाठक ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा 8 जून तक 4 बजे से 7 बजे तक आयोजित की जाएगी। यह भी पढ़ें- बागेश्वरी देवी मंदिर से निकाली मंगल कलश यात्रा 8 जून को बनारस के विद्वान पंडित गंगा आरती करेंगे। 9 जून को सुंदरकांड और स्वामनी का भोग और शाम 7 बजे से भंडारे का आयोजन किया जाएगा ।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.