काशीपुर, जनवरी 7 -- काशीपुर। महाराणा प्रताप चौक पर बुधवार को भाजपा नगर मंडल के आक्रोशित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर कांग्रेसी पार्टी शर्म करो के नारों के साथ कांग्रेस पार्टी का पुतला फूंका। इस दौरान आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी पर प्रदेश में अंकिता भंडारी के नाम पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया। कहा कि कांग्रेस इस मामले को लेकर ओछी राजनीति कर रही है। यहां भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गुरविंदर सिंह चंडोक, वरिष्ठ भाजपा नेता आशीष गुप्ता, महानगर मंडल अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह मानस, उपाध्यक्ष श्याम मोहन, महामंत्री वैभव गुप्ता, कोषाध्यक्ष धीरज वर्मा, महानगर मंडल मीडिया प्रभारी भागीरथ शर्मा, दीपक अग्रवाल आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...