काशीपुर, मार्च 18 -- काशीपुर। काशीपुर ईद पर्व को देखते हुए पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर त्योहार को शांतिपूर्वक मनाने की अपील की। बुधवार की शाम एएसपी स्वप्न किशोर सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च किया। मार्च कोतवाली से मुख्य बाजार, किला तिराहा, अल्लीखां चौक, महेशपुरा होते हुये कोतवाली में ही समाप्त हुआ। इस दौरान लोगों से ईद पर्व को भाईचारे व सौहार्दपूर्ण व शांतिपूर्वक मनाने की अपील की गई। साथ ही संदिग्ध गतिविधियां दिखाई देने पर पुलिस को सूचित करने को कहा। यहां कोतवाल हरेंद्र चौधरी, एसएसआई नवीन बुधानी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...