काशीपुर, दिसम्बर 10 -- काशीपुर। नगर निगम की टीम ने बुधवार को मुरादाबाद रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान नाले के ऊपर हुए अवैध अतिक्रमण को जेसीबी से हटा दिया। बस अड्डे पर कई लोगों ने नाली के ऊपर 20-25 बांस-लकड़ी और पक्के खोखे लगाकर किए जा रहे। अवैध निर्माण को मौके पर ही ध्वस्त किया। 20 के करीब अवैध पक्के खोखों को हटाया गया। साथ ही नाले पर डाली गए पक्के स्लैब भी हटाए गये। टीम ने शराब की दुकानों के आसपास लगाए लगे मांस बेचने वाली दुकानों को भी वहां से हटा दिया। टीम में स्वास्थ्य एवं सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट, सुपरवाइजर राजेश बाबू ,अंकित, हरेन्द्र सिंह बिष्ट, शिवा, जेसीबी ऑपरेटर शाहरुख, अनूप आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...