काशीपुर, दिसम्बर 23 -- काशीपुर, संवाददाता। काशीपुर में एक व्यक्ति ने पिता-पुत्र पर 1.15 करोड़ रुपये की ठगी करने का आरोप लगा है। आरोप है कि दोनों ने किसी अन्य व्यक्ति की जमीन को अपनी बताकर 10 एकड़ कृषि भूमि का सौदा कर ठगी की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आईटीआई थाना क्षेत्र की कृष्णा विला कॉलोनी, जसपुर खुर्द निवासी अक्षय भल्ला पुत्र राजेश कुमार भल्ला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि ग्राम सांडखेड़ा निवासी प्रॉपर्टी डीलर जगजीत सिंह पुत्र गुलजार सिंह और लवजीत सिंह पुत्र जगजीत सिंह ने एक दिसंबर 2020 को ग्राम जैतपुर घोसी में स्थित 10 एकड़ कृषि भूमि दिखाई थी। आरोप है कि दोनों ने स्वयं को उक्त भूमि का मालिक बताते हुए जमीन बेचने का प्रस्ताव रखा। पीड़ित के अनुसार, आरोपियों की बातों पर विश्वास क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.