काशीपुर, जनवरी 9 -- काशीपुर। क्षेत्र मे तेंदुए की दहशत के बीच अब बाघ ने भी शहर के पास दस्तक दे दी है। दो दिन पहले टाइगर ने एक गाय को भी निवाला बनाया था। मानपुर रोड के जंगा फार्म निवासी मंदीप सिंह ढिल्लो ने बताया कि शाम चार बजे क्षेत्र में बाघ की चहलकदमी शुरू हो जाती है। उन्होंने पांच पूर्व बाघ को खेतों में घूमते हुए देखा था। उन्होंने इसका वीडियो भी बनाया है। वहीं वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर दीप रजवार ने बताया कि वीडियो में दिखने वाला जानवर बाघ ही है। रेंजर देवेंद्र रजवार ने बताया कि क्षेत्र के पास जंगल है। वह से बाघ आया होगा। पहले बाघ इस क्षेत्र में नहीं आते थे। इसकी पड़ताल की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...