काशीपुर, अक्टूबर 4 -- काशीपुर। सीएम पुष्कर धामी के पिता के श्राद्ध पर कांग्रेस के सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में भाजयुमो ने जसपुर विधायक आदेश चौहान का पुतला फूंक विरोध प्रदर्शन किया।रविवार को एमपी चौक पर प्रदर्शन करते हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष प्रशांत पंडित ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने पूजा की तस्वीर का गलत तरीके से उपहास उड़ाया है। उन्होंने धार्मिक आस्था और परिजनों को निशाना बनाने की निंदा करते हुए सार्वजनिक माफी की मांग की। इस मौके पर युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष आकाश सिंह कांबोज, सतविंदर यादव, पवन सैनी, जिला महामंत्री करन भारद्वाज, पीयुष आर्य, प्राशु कथुरिया, विवेक शर्मा, डॉ. योगेश चौहान, मरीष चौधारी, मंडल अध्यक्ष राहुल कश्यप, मोहित चौहान, शिवांश आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- श्राद्ध कर्म पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पर ...