अल्मोड़ा, अगस्त 2 -- नवीन भट्ट, रानीखेत। काशीपुर में हुई क्लस्टर स्तरीय खेल प्रतियोगिता में ताड़ीखेत डीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चे छाए। जतिन बिष्ट ने अंडर-17 वर्ग की 15 सौ मीटर दौड़ में दूसरा, योगेश बिष्ट ने अंडर-14 की आठ सौ मीटर दौड़ में दूसरा और 100 मीटर में तीसरा, गोविंद ने अंडर-14 दौ सौ मीटर दौड़ में तीसरा, ध्रुव भट्ट ने अंडर-14 शॉट पुट में दूसरा स्थान पाया है। पांचों खिलाड़ी देहरादून में प्रस्तावित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...