काशीपुर में चाकू के साथ एक गिरफ्तार
काशीपुर, मई 19 -- काशीपुर। कटोराताल चौकी पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सोमवार की देर रात एसआई मीना रावत पुलिस टीम के साथ गश्त कर रही थी। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर ईदगाह गेट के पास एक युवक को रोक लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से चाकू बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम यावन खान पुत्र शब्बीर खान निवासी बैलजूड़ी बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को किया अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.