काशीपुर, मई 21 -- काशीपुर। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने क्षेत्र में अभियान चलाकर तीन खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। गुरुवार को वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने सीएम हेल्प लाइन व विभाग से की गई शिकायत के आधार मिष्ठान विक्रेता, दुग्ध डेयरी व एक ढाबा समेत सात दुकानों को निरीक्षण करके जांच की। उन्होंने बताया एक शिकायत के आधार पर ग्राम बाबरखेड़ा स्थित एक मिष्ठान विक्रेता के यहां से मावा बर्फी के सैंपल लेकर जांच के भेजा गया है। ग्राम सरवरखेड़ा में एक ढाबा संचालक पर आरोप था कि वहां बासी भोजन परोसा जा रहा है। यह भी पढ़ें- होटल में छापेमारी में बदबूदार खुला पनीर, 12 किलो खुला मसाला नष्ट कराया उन्होंने बताया कि संबंधित ढाबा से उड़द-राजमा की पकी दाल का सैंपल लेकर जांच को भेजा गया है। वहीं सीएम हेल्पलाइन पर ए...