काशीपुर, दिसम्बर 9 -- काशीपुर, संवाददाता। रामनगर रोड में एक अनियंत्रित कार ने मजदूर को टक्कर मार दी। हादसे में मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। आईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम शिवलालपुर अमर झंडा निवासी 45 वर्षीय विजयपाल यादव पुत्र स्व. भजन सिंह मजदूरी का काम करते थे। बीते सोमवार की शाम रामनगर रोड पर डिवाइडर के पास वह एक निजी अस्पताल का रोड सेफ्टी बोर्ड लगा रहा था। इसी दौरान आरओबी से एक तेज रफ्तार कार ने डिवाइडर के पास खड़े विजयपाल को टक्कर मार दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.