रुद्रपुर, मार्च 14 -- काशीपुर। शहर के व्यस्त इलाके महाराणा प्रताप चौक पर शनिवार की सुबह एक भीषण आग की घटना से हड़कंप मच गया। सुबह करीब साढ़े छह बजे अज्ञात कारणों से साइकिल मरम्मत की दो दुकानों और एक फल की दुकान में आग लग गई, जिससे दुकानों में रखा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह दुकानों के ऊपर अचानक चिंगारी और धुआं उठता दिखाई दिया। मौके पर मौजूद राजीव अरोरा उर्फ बच्चू और पास में जूस का ठेला लगाने वाले युवक ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दुकानों में रखे साइकिल के टायर-ट्यूब, अन्य मरम्मत का सामान और फल की दुकान में रखी प्लास्टिक की क्रेट समेत अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो चुका था। बताया जा रहा है कि दुकान स्वामी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.