काशीपुर में आइसक्रीम के दो सैंपल लिये
काशीपुर, मई 14 -- काशीपुर। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने काशीपुर में छह दुकानों पर छापेमार कार्रवाई की। दो दुकानों में आईसक्रीम के सैंपल लिए हैं। सैंपल को लैब में जांच के लिए भेजा जा रहा है। फूड इंस्पेक्टर अर्पणा शाह ने बताया कि लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर गुरुवार को बाजार की छह दुकानों पर छापेमार कार्रवाई की गई। छापेमार कार्रवाई के दौरान दुकानों में बेची जाने वाली आईसक्रीम को चेक किया गया। वहीं दो दुकानों से आईसक्रीम के सैंपल को जांच के लिए लिया गया है। यह भी पढ़ें- खाद्य सामग्री के पांच नमूने जांच को भेजे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.