रामपुर, जनवरी 31 -- तहसील सदर के ग्राम काशीपुर में आरडीए की ओर से अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया गया। यहां बाबूराम, मंगलसेन, महावीर, मुकेश व सदाकत हुसैन ने लगभग 4115.00 वर्ग मीटर भूमि में अनाधिकृत रूप से प्लाटिंग का कार्य भूखंडीय विकास के लिए मार्का ईंटों से भूखंडों व सड़कों का डिमार्केशन किया जा रहा था। मौके पर कोई स्वीकृति नहीं दिखाई गई। पूर्व में इन लोगों को ध्वस्तीकरण के आदेश किए गए थे मगर निर्धारित अवधि में अवैध निर्माण/विकास कार्य को स्वतः ध्वस्त नहीं किया गया। इसको लेकर शुक्रवार को आरडीए की ओर से कार्रवाई की गई। इस दौरान विशेष कार्याधिकारी कुमार संजय, अवर अभियंता रवि शंकर, जगदीश पाल सिंह व प्राधिकरण के मेट एवं थाना गंज की पुलिस बल उपस्थित रही। अधिकारियों ने बताया कि अनधिकृत निर्माण के विरूद्ध सीलबंदी/ध्वस्तीकरण की कार्यवाही आगे भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.