काशीपुर, अप्रैल 23 -- दीप पाठक, काशीपुर। काशीपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे ने गुरुवार को बार भवन में उत्तराखंड बार काउंसिल के नवनिर्वाचित सदस्यों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि काशीपुर बार एसोसिएशन ने उत्तराखंड को अनेक विभूतियां दी हैं। काशीपुर बार कुमाऊं की प्राचीन बार एसोसिएशनों में से एक है और इसके प्रथम अध्यक्ष पंडित गोविंद बल्लभ पंत रहे हैं। कार्यक्रम में एसोसिएशन के सचिव यशवंत चौहान ने अधिवक्ता की मृत्यु के बाद उसके परिजनों को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए, बुजुर्ग अधिवक्ताओं को पेंशन और युवा अधिवक्ताओं को मानदेय दिए जाने की मांग रखीं। साथ ही महिला अधिवक्ताओं के लिए विशेष प्रावधान किए जाने की भी मांग उठाई गई। यह भी पढ़ें- वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की स्मृति में संगोष्ठी, 'पेशावर कांड' की जगह 'पेशावर क्रांति' लिखन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.