काशीपुर, मार्च 6 -- काशीपुर। कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर कोतवाली पुलिस ने चेक वाउंस के एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। जो कि कोर्ट सम्मन जारी होने के बाद भी कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहा था। शुक्रवार को लंबे समय से कोर्ट में उपस्थित न होने पर पुलिस ने जारी वारंट के आधार पर उमेश पुत्र भगवान दास निवासी धीमर कॉलोनी गोपीपुरा पोस्ट हेमपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम में एसआई संजय सिंह, कांस्टेबल दीपक शामिल शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...