काशीपुर नगर निगम बोर्ड बैठक में 614.5 करोड़ का बजट पारित
काशीपुर, जून 12 -- काशीपुर, संवाददाता। महापौर दीपक बाली की अध्यक्षता में शुक्रवार को नगर निगम में बोर्ड बैठक हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 614.5 करोड़ रुपये का वार्षिक बजट और बजट के सापेक्ष 570.9 करोड़ रुपये के वार्षिक व्यय का प्रस्ताव ध्वनि मत से पारित किया गया। महापौर, पार्षदों एवं समाज सेवी संगठनों की मांग पर नगर निगम बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास किया गया कि अब किसी भी खुशी के मौके पर किन्नर जनता से केवल अधिकतम 5100 रुपये ही ले सकेंगे और यदि इससे ऊपर की मांग करेंगे और मुंह मांगी रकम न देने पर दुर्व्यवहार करेंगे तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में नगर आयुक्त की ओर से एक आदेश भी जारी किया जाएगा।
मुख्य प्रस्ताव मुख्यमंत्री ने काशीपुर के स्टेडियम तिराहे को श्री ननकाना साहिब चौक का नामकरण करने और उसके सौंदर्य करण का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.