काशीपुर, जून 5 -- काशीपुर। स्टेडियम तिराहे पर शुक्रवार को विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीन कार्यों का शिलान्यास और दो का वर्चुअल लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने 16 करोड़ 81 लाख रुपये की लागत से रामनगर एनएच-309 मार्ग निर्माण एवं मरम्मत कार्य, 4 करोड़ 30 लाख रुपये से महाराणा प्रताप चौक निर्माण व सौंदर्यीकरण कार्य और 3 करोड़ 35 लाख रुपये से ननकाना साहिब चौक निर्माण व सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास किया। इसके अलावा, उन्होंने 49 करोड़ 24 लाख रुपये की लागत से जिला स्तरीय प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के क्षेत्रीय कार्यालय काशीपुर में प्रीफैब स्ट्रक्चर के निर्माण और 24 लाख रुपये से स्टेडियम काशीपुर में ओपन जिम निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड म...