काशीपुर के रेलवे स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर की तैनाती
काशीपुर, मई 30 -- काशीपुर। एनई रेलवे मेन्स कांग्रेस ने रेलवे स्वास्थ्य केंद्र में नियुक्त डॉक्टर का स्वागत किया। रेलवे स्वास्थ्य केंद्र, काशीपुर में काफी समय से कर्मचारियों को चिकित्सीय समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। एनई रेलवे मेन्स कांग्रेस के अथक प्रयासों से 29 मई को डॉ. गुरसिमरन कौर की नियुक्ति काशीपुर रेलवे स्वास्थ्य केंद्र में हो गई है। शनिवार को काशीपुर शाखा के यूनियन पदाधिकारियों ने डॉक्टर से मुलाकात कर पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। स्वागत करने वालों में रंजीत कुमार, नरेश कुमार, सुमित कुमार, राहुल जैन, महेश कुमार और सलमान आदि शामिल रहे। यह भी पढ़ें- यूनियन की क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय शाखा गठित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.