काशीपुर के रविन्द्र सिंह नेगी हुए सम्मानित
काशीपुर, मई 4 -- अनुराग गंगोला, काशीपुर। आर्ट ऑफ लिविंग किे देशभर में आयोजित अनसुने नायक पुरस्कार श्रृंखला के अंतर्गत कुमाऊं मंडल के लिए सम्मान समारोह आयोजित हुआ। रविवार को काठगोदाम स्थित इंस्पिरेशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सभागार में कार्यक्रम हुआ। यह आयोजन वैश्विक आध्यात्मिक गुरु एवं आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक परम पूज्य गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव और संस्था के मानवता की सेवा के 45 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में किया गया। कार्यक्रम में डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल, काशीपुर के प्रबंधक रविंद्र सिंह नेगी को अनसुने नायक सम्मान से नवाजा गया। उन्हें यह सम्मान उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए प्रदान किया गया। इस दौरान सांसद अजय भट्ट ने रविंद्र को सम्मानित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.