रुद्रपुर, जून 22 -- रुद्रपुर। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उधम सिंह नगर के तत्वावधान में आयोजित यूएसएन प्रो टी-20 लीग का आगाज रविवार को रोमांचक मुकाबलों के साथ हुआ। उद्घाटन क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष दीपक मेहरा ने किया। पहले दिन खेले गए दो मुकाबलों में काशीपुर किंग्स और जयपुर दबंग ने जीत दर्ज की। पहले मैच में काशीपुर किंग्स ने रुद्रपुर टाइगर्स को 53 रन से पराजित किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए काशीपुर ने 20 ओवर में चार विकेट पर 176 रन बनाए। हर्ष राणा ने 67 और रवि यादव ने नाबाद 47 रन बनाए। जवाब में रुद्रपुर टाइगर्स की टीम 17.5 ओवर में 123 रन पर सिमट गई। उज्जैन मलिक ने 51 रन बनाए। काशीपुर की ओर से रविंद्र नेगी, मयंक कुमार, अवनीश सुधा और सचिन सकलानी ने दो-दो विकेट झटके。

दूसरे मुकाबले का परिणाम दूसरे मुकाबले में जयपुर दबंग ने गद...