काशीपुर, फरवरी 28 -- काशीपुर। नगर निगम परिसर में रविवार को रंगोत्सव होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी होंगे। शनिवार को कार्यक्रम स्थल पर आयोजित पत्रकार वार्ता में मेयर दीपक बाली ने बताया कि काशीपुर के इतिहास में यह पहला अवसर होगा जब मुख्यमंत्री आम जनता के बीच मौजूद रहकर लंबे समय तक होली मिलन समारोह में प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया कि रंगोत्सव कार्यक्रम सुबह 11 बजे प्रारंभ होगा। कार्यक्रम में गायक आलोक कुमार, खुशी जोशी, गोविंद दिगारी और इंदर आर्या होली गीतों की प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...