वाराणसी, जनवरी 1 -- वाराणसी, हिन्दुस्तान संवाद। प्रेमचंद मार्गदर्शन केंद्र की ओर से कथाकार प्रो.काशीनाथ सिंह के जन्मदिवस पर वरिष्ठ एवं युवा साहित्यकारों ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। साहित्यकारों ने अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं पुस्तक भेंट कर उनके शतायु होने की कामना की। डॉ.एमपी सिंह ने काशीनाथ सिंह के स्वस्थ, दीर्घ एवं सक्रिय जीवन की कामना की। साहित्यकार डॉ.रामसुधार सिंह ने कहा कि काशीनाथ सिंह ने अपनी कहानियों और उपन्यासों के माध्यम से हिंदी साहित्य को नई दृष्टि और गहरी सामाजिक चेतना प्रदान की है। उनकी रचनाएं आम जनजीवन, लोकबोध और यथार्थ की सशक्त अभिव्यक्ति हैं। प्रो.काशीनाथ सिंह ने सभी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि काशी ने मुझे रचा है। जो कुछ लिखा, वह इसी मिट्टी का कर्ज है। आप सभी साहित्यकारों का स्नेह और पाठकों का प्रेम ह...