आरा, जनवरी 8 -- आरा, निज प्रतिनिधि । यादव रामसकल सिंह भोजपुरिया की अध्यक्षता में पीरो विधानसभा राजद के पूर्व प्रत्याशी काशीनाथ यादव के निधन पर शोकसभा का आयोजन किया गया। श्री कृष्ण चेतना परिषद के सभागार में आयोजित शोक सभा में वक्ताओं ने कहा कि काशीनाथ यादव कर्मठ एवं ईमानदार नेता थे। वे पीरो विधानसभा क्षेत्र से दो बार राजद के प्रत्याशी थे, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल पाई, फिर भी वे राजनीति में लगे रहे। शोक सभा में सुदर्शन यादव, भोला यादव, जितेंन्द्र यादव, नीतीश कुमार, संतोष यादव, नंदू यादव, बीरबल यादव, पीपी यादव, जयनाथ यादव, अशोक कुमार सिंह, संजय यादव, अमरेश यादव, जगन्नाथ यादव, वीरेंद्र यादव, गणेश यादव शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.