काशीदास बाबा की पूजा के लिए निकाली कलश यात्रा
मऊ, जून 9 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र के तालरतोय गांव में मंगलवार को काशीदास बाबा का वार्षिक पूजन कार्यक्रम बेहद आस्था, श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। सुबह 9 बजे से शुरू हुए इस धार्मिक अनुष्ठान को देखने के लिए आस-पास के दर्जनों गांवों से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। काशी दास बाबा की जय के उद्घोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। पूजन कार्यक्रम की शुरुआत एक भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। ढोल-नगाड़ों की थाप और भक्ति गीतों के बीच निकली इस यात्रा में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। यह यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए वापस पूजन स्थल पर पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापित किया गया। यह भी पढ़ें- काशीदाश बाबा के पूजन में जयकारों से वातावरण हुआ भक्तिमय इसके बाद श्रद्धालुओं ने बाबा के स्थान की परिक्रमा कर सुख-सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.