काशीदाश बाबा के पूजन में जयकारों से वातावरण हुआ भक्तिमय
मऊ, जून 9 -- चिरैयाकोट, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के ग्राम करमी में मंगलवार को काशीदास बाबा का पूजन समारोह (कराहा) आयोजित हुआ। जिसमें श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पूजा के दौरान पूजन कराने वाले पंथी (पौहारी) संजय यादव ने अपनी पूजन शक्ति से गोहरा/गोइठा (कंडी/उपला) पर आग जलाकर और खौलते दूध से स्नान कर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। वहीं उनके साथ आए शिष्यों ने उल्टी ऊंची छलांग आदि विभिन्न प्रकार के हुनरों का प्रदर्शन कर सबका मन मोह लिया। बुजुर्ग पहलवान ने भेड़ के प्रहार को अपने बांह पर रोककर लोगों की वाहवाही लूटी। पूजा के दौरान तासा-नगाड़ा और बैंडबाजे के साथ मंडप में हो रहे वेद मंत्रोच्चारण, हवन-पूजन और काशीदास बाबा के जयकारों से समूचा वातावरण भक्तिमय हो उठा। अपराह्न बाद प्रसाद वितरण और भंडारे के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। पूजा का आयोजन गांव निव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.