जमशेदपुर, अगस्त 23 -- जमशेदपुर। काशीडीह हाई स्कूल में वार्षिक इंटर-स्कूल फोटोग्राफी प्रतियोगिता 'फोटोग्राफिया 2026' का आयोजन किया गया। इसमें जमशेदपुर के 15 स्कूलों के युवा फोटोग्राफरों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता की थीम के जरिए छात्रों ने चेहरे, भावनाओं, पहचान और कहानी कहने के विभिन्न पहलुओं को कैमरे में उतारा। प्रतियोगिता को दो वर्गों में बांटा गया था। 'द फेस स्पीक्स' और 'बिहाइंड द मास्क' की अवधारणा पर प्रतिभागियों ने तस्वीरें प्रस्तुत कीं। मुख्य अतिथि जेम फाउंडेशन के एडमिनिस्ट्रेटर एएफ ने छात्रों की रचनात्मकता और विजुअल स्टोरीटेलिंग को बढ़ावा देने वाली पहल की सराहना की। फोटोग्राफर शुभम सर्वे, गुरविंदर सिंह, अंकित और शिवम गुप्ता ने तस्वीरों का मूल्यांकन किया। विकास विद्यालय को बेस्ट शेक्सपियरियन इंटरप्रिटेशन, केपीएस बर्मामाइंस को बेस्ट इ...