जमशेदपुर, फरवरी 16 -- फोटो ट्रैक पर है जमशेदपुर। नगर क्षेत्र में आवारा सांडों की बढ़ती समस्या के समाधान के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सोमवार को काशीडीह रामलीला मैदान के समीप कार्रवाई की गई। स्थानीय नागरिकों की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए नगर निगम के प्रवर्तन दल ने दो आवारा सांडों को पकड़ लिया। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोनों पशुओं को गौशाला भेज दिया गया, ताकि क्षेत्र में यातायात बाधा और संभावित दुर्घटनाओं की आशंका को रोका जा सके। पूरी कार्रवाई पशु क्रूरता निवारण नियमों का पालन करते हुए की गई। प्रशासन ने पशु मालिकों को चेतावनी दी है कि पशुओं को खुले में छोड़ने पर नगर निकाय अधिनियम के तहत जुर्माना एवं विधिक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.