काशीचक के दलित टोला में एक दर्जन घरों में चोरी
नवादा, मार्च 21 -- काशीचक, एक संवाददाता थाना क्षेत्र के काशीचक बीघा पर स्थित दलित टोला में एक दर्जनों बंद घरों में ताला तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। चोरी की सूचना मिलते ही टोले में अफरातफरी मच गई। बताया गया कि सभी लोगों के घरों में ताला बंद था। परिवार के सदस्य दूसरे स्थानों पर ईंट भट्ठा पर काम करने के लिए गए हुए हैं। बंद घरों को चोरों ने निशाना बनाया। घरों से नगदी, जेवरात और बर्तनों की चोरी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, दलित टोले के उपेन्द्र मांझी, सोहराय मांझी, राजी मांझी, सुरेश माझी, दीपक मांझी, मिठू मांझी, गोदान मांझी, राजू मांझी, अजय माझी, उमेश मांझी और समरी देवी के घरों में लाखों की चोरी की गई है। शुक्रवार की सुबह पड़ोस के लोगों की नींद खुली तो देखा कि बगल के घरों में ताला टूटा हुआ है और सामान बिखरे पड़े हुए हैं। जिससे ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.