प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 31 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पर मंगलवार को काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें विलंब से पहुंची। स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ला ने बताया कि मंगलवार को जंक्शन पर आनंद विहार से पुरी जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस 34 मिनट, अयोध्या से प्रयाग जाने वाली मेला स्पेशल 30 मिनट, जौनपुर से रायबरेली जाने वाली रायबरेली एक्सप्रेस 24 मिनट, नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 1 घंटे 21 मिनट विलंब से पहुंची।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...